
सोशल मीडिया की इस दुनिया है आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति सक्रिय है तथा अनेक व्हाट्सएप्प ग्रुप का सदस्य है। इज़के अलावा वह कुछ ग्रुप भी चलाता है। जो व्यक्ति किसी ग्रुप को चलाए व उसको मैनेज करता है उसको ग्रुप एडमिन कहा जाता है। अगर आप ग्रुप एडमिन है तो आपको व्हाट्सएप्प ग्रुप संचालन के कुछ बेसिक नियम हमेशा फॉलो करने चाहिए। जब हम कुछ अधिक ग्रुप चलाते है तो कई बार हमको कुछ ग्रुप समाप्त करने पड़ते है।
अभी व्हाट्सएप्प ने एक नई सुविधा कम्युनिटी के नाम आए प्रदान की है। इसमें हम 5000 तक सदस्य जोड़ कर उनसे कनेक्ट कर सकते है। अतः एक से अधिक ग्रुप चलाने वाले लोगो ने कम्युनिटी को अपनाया है तथा अपनी कम्युनिटी बनाई है। कम्युनिटी बनाकर उन्होंने अपने सारे ग्रुप डिलीट किये है। यदि आप भी ऐसा कर रहे है तो ग्रुप डिलीट करते समय निम्नलिखित बातों का जरूर ध्यान रखे। आइये, बात करते है कि किस प्रकार से हम व्हाट्सएप्प ग्रुप (समूहों ) से कैसे बाहर निकलें और कैसे हटाएं अर्थात कैसे उनसे एग्जिट करे व कैसे ग्रुप को डिलीट करें?
व्हाट्सएप्प ग्रुप को डिलीट करने का सही तरीका
यदि आप समूह के व्यवस्थापक (एडमिन) हैं, तो आप सभी समूह प्रतिभागियों के समूह को हटा सकते हैं। इससे पहले कि आप किसी समूह को डिलीट करना हो तो आपको सबसे पहले समूह के सभी प्रतिभागियों को हटाना ( रिमूव ) करना चाहिए और फिर उस ग्रुप से बाहर निकलना होगा। अर्थात सबसे पहले आप सारे मेम्बर्स को रिमूव करने के बाद ही ग्रुप से एग्जिट करके ग्रुप को डिलीट कीजिए।
व्हाट्सएप्प ग्रुप को डिलीट करने का परिणाम
जब आप किसी समूह को हटाते हैं अर्थात किसी ग्रुप को डिलीट कर देते है तोआपको वह समूह (व्हाट्सएप्प ग्रुप) अपनी चैट सूची में दिखाई नहीं देगा और उस व्हाट्सएप्प ग्रुप की चैट इतिहास ( हिस्ट्री) को आपके फ़ोन से मिटा दिया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को अभी भी उनकी चैट सूची में समूह दिखाई देगा। हालांकि, कोई भी मैसेज नहीं भेज पाएगा। यह अनुचित रहेगा क्योंकि आप एडमिन रहने के बावजूद भी अपनी चैट नही देख सकेंगे लेकिन अन्य सारे मेम्बर्स उस चैट को देख सकेंगे। अतः किसी भी ग्रुप को परमानेंट डिलीट करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया जरूर अपनाए।
समूह प्रतिभागियों को हटाएं
1. व्हाट्सएप ग्रुप चैट खोलें, फिर ग्रुप सब्जेक्ट पर टैप करें। वैकल्पिक रूप से, चैट टैब में समूह को टैप करके रखें।
2.प्रतिभागी का नाम > {प्रतिभागी} को हटाएं > ठीक है पर टैप करें.
एक समूह से बाहर निकलें
ग्रुप के सभी प्रतिभागियों को हटाने के बाद, आपको ग्रुप से बाहर निकलना होगा।
1.व्हाट्सएप ग्रुप चैट खोलें, फिर ग्रुप सब्जेक्ट पर टैप करें। वैकल्पिक रूप से, चैट टैब में समूह को टैप करके रखें।
2.समूह से बाहर निकलें > बाहर निकलें पर टैप करें.
एक समूह हटाएं
किसी समूह से बाहर निकलने के बाद, आपके पास समूह को हटाने का विकल्प होता है।
1. व्हाट्सएप ग्रुप चैट खोलें, फिर ग्रुप सब्जेक्ट पर टैप करें।
- वैकल्पिक रूप से, चैट टैब में समूह को टैप करके रखें।
2. ग्रुप मिटाएं > मिटाएं पर टैप करें.
- यदि आप अपने फ़ोन से समूह मीडिया को हटाना नहीं चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इस चैट में मीडिया हटाएं या इन चैट में मीडिया हटाएं अनचेक किया गया है।