अम्बेडकर पुरस्कार योजना का आरम्भ राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 2008 में किया गया था। इस योजना में अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अम्बेडकर महिला पुरस्कार, अम्बेडकर न्याय पुरस्कार व अम्बेडकर शिक्षा पुरस्कार दिया जाता है।
अब उक्त पुरस्कार जिला स्तर पर भी आरम्भ किये गए है जिसके तहत जिला कलक्टर द्वारा योग्य व्यक्ति/संस्था को 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा चयन किया जाना है।
1. व्यक्ति जिले का मूल निवासी हो/संस्थान जिले में पंजीकृत हो।
2. उप जिला कलक्टर द्वारा उच्च चरित्र प्रमाण पत्र एवं उच्च प्रतिष्ठता का प्रमाण पत्र।
3. संस्था/ व्यक्ति कम से कम 5 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/जनजातियों की सामाजिक सेवा में कार्यरत रही हो।
4. सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुचाने में उल्लेखनीय भूमिका / योगदान रहा हो।
5. संस्था/व्यक्ति द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वंय के स्त्रोंतो से वंचित वर्ग के लिए कार्य किये हो।
1. महिला जिले की मूल निवासी हो/संरथा जिले में पंजीकृत हो।
2. उप जिला कलक्टर द्वारा उच्च चरित्र प्रमाण पत्र एवं उच्च प्रतिष्ठता का प्रमाण पत्र।
3. संस्था/महिला कम से कम 5 वर्ष से पंजीकृत होकर अनुसूचित जातियों/जनजातियों की सामाजिक सेवा में कार्यरत रही हो।
4. सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुचाने में उल्लेखनीय भूमिका/योगदान रहा हो।
5. संस्था/महिला द्वारा समाज से आर्थिक सहायता लेकर अथवा स्वंय के स्त्रोंतो से वंचित वर्ग के लिए कार्य किये हो।
1. जिले का मूल निवासी हो।
2. जिला कलक्टर एवं जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा उच्च चरित्र प्रमाण पत्र एवं उच्च प्रतिष्ठता का प्रमाण पत्र।
3. अधिवक्ता कम से कम 10 वर्ष से वकालत हेतु पंजीकृत हो तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के न्यायिक प्रकरणों में अधीनरथ, उच्च अथवा उच्चतम न्यायालय में निःशुल्क/न्यून
शुल्क पर पैरवी की हो ऐसे प्रकरणों का निर्णयों सहित विवरण तथा इन निर्णयों से हुये प्रभाव।
4. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों एवं राजकीय सेवाओं के कार्मिकों के लिये प्रचलित अधिनियमों/नियमो में कोई संशोधन
करवाया हो/नये अधिनियम/नियम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका ।
1. जिले का मूल निवासी हो।।
2. राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की कक्षा 10 एवं 12वीं की परीक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्गों में अनुसूचित
जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 1-1 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रकार वर्ष में कक्षा 10 के 2 तथा कक्षा 12वीं
के 6 कुल 8 विद्यार्थियों को यह पुरस्कार दिया जायेगा।
उपरोक्त पुरस्कारों का वितरण अम्बेडकर जयंती पर किया जाएगा। यह पुरस्कार विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य को जीवन काल मे एक बार ही मिल सकता है।
View Comments
Ainspair award
Ainspair avard