केंद्रीय व अन्य राज्यो के कक्षा 9 व कक्षा 10 के विद्यार्थियों की सुविधा हेतु इस शैक्षणिक एप का निर्माण
किया गया है। इसमे विद्यार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न मॉडल प्रश्न पत्र, गत वर्षों के बोर्ड प्रश्न पत्र व इनके सॉल्यूशन सम्मिलित किये गए है।
एप को डाउनलोड करना।
इस एप को हम निम्नलिखित वेबलिंक पर जाकर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.brighttutee
इस एप की रेटिंग 4.0 है। यह आपके मोबाइल मैमोरी के 13 MB को यूज करता है। इस एप में 1 लाख से अधिक डाउन करने योग्य सामग्री है।
इसको App को डाउनलोड करने के पश्चात आपको अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से स्वयम को रजिस्टर करना होगा। अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करने पर आप प्राप्त OTP से स्वयम को रजिस्टर कर सकेंगे।
मोबाइल नम्बर नही होने पर आप फेसबुक या गूगल एकाउंट की सहायता से भी खुद को रजिस्टर कर सकते है। इसमे कुल 23 राज्यो के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बंधित कक्षा 9 व कक्षा 10 की विषय सामग्री उपलब्ध है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी इसमे सम्मिलित किया गया है। इसमे कक्षा 9 व 10 हेतु सम्पूर्ण विषय सामग्री अंग्रेजी, हिंदी व मिक्स भाषा मे उपलब्ध है।
इस एप में प्रशिक्षित शिक्षाविदों के विषय सम्बंधित वीडियो बहुत आसान भाषा व प्रमाणिक तरीके में उपलब्ध है। इनको देखने व इनसे नोट्स बनाकर विद्यार्थी घर रहकर भी बहुत अच्छी तैयारी कर सकते है। ये वीडियो शिक्षक साथियों हेतु भी बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकते है।
वर्तमान समय मे यह शैक्षणिक एप स्टूडेंट्स के लिए फ्री ट्रायल बेस पर उपलब्ध है। सभी शिक्षको, संस्था प्रधानों से निवेदन है कि वे इस सुविधा का अभी लाभ प्राप्त करे। इस एप के बारे में विद्यार्थियों को सूचना प्रदान करके उन्हें लाभान्वित कीजिये।