कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में राजस्थान स्कूल विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है कि विद्यार्थियों की लॉकडाउन में अध्ययन की रिदम बनी रहे व उन तक शैक्षणिक सामग्री निरन्तर पहुँचती रहे। इस हेतु विभाग ने अनेक नवाचारी अभिनव प्रयास किये है। इस लॉक डाउन में "स्माइल कार्यक्रम " की सफलता के साथ ही "हवामहल कार्यक्रम" आरम्भ किया गया है।
इसी क्रम में राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि केंद्रीय सरकार ने राजस्थान को आकाशवाणी पर 55 मिनट का निःशुल्क स्लॉट प्रतिदिन उपलब्ध करवाया है। यह स्लॉट दिनाँक 1 मई 2020 से 30 जून 2020 तक की समयावधि तक उपलब्ध होगा।
इस सम्बंध में राज्य द्वारा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व डॉ श्री सतीश पुनिया भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ने भी स्लॉट हेतु पत्र प्रेषित किया था।
दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हेतु शैक्षणिक सामग्री अन्य कंटेंट के लिए आरएससीआरटी ने कार्यारम्भ कर दिया है। इस क्रम में शिक्षा मंत्री श्री डोटासरा ने यह भी बताया कि शीघ्र ही राजस्थान के सभी 25 केंद्रों से यह सुविधा उपलब्ध होगी।
शिक्षा मंत्री श्री डोटासरा के अनुसार इस लॉकडाउन पीरियड में राज्य के विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन हेतु उपयोगी कंटेंट उपलब्ध करवाकर विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग किया जाएगा। गत माह में शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में अभिनव नवाचार किये है।
प्रसार भारती ने 25 आकाशवाणी केन्द्रों से निःशुल्क प्रसारण की सहमति दे दी है। अब प्रदेश के विद्यार्थी
रेडियो पर पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग 30 जून तक रोजाना 55 मिनट की क्लास चलाएगा। आकाशवाणी की शहरों की अलग-अलग फ्रीक्वेंसी है। ऐसे में जयपुर में यह कंटेंट 101.2 पर सुनाई देगा।आकाशवाणी की शहरों की अलग-अलग फ्रीक्वेंसी है। ऐसे में जयपुर में यह कंटेंट 101.2 पर सुनाई देगा।
स्माइल कार्यक्रम।
माह अप्रैल के द्वितीय सप्ताह से आरम्भ किये गए "स्माइल कार्यक्रम" के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 हेतु राज्य स्तर पर चयनित शैक्षिक सामग्री/लिंक्स व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा पीईईओ/एफटीबी नोडल माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुँचा कर उसका फॉलोअप किया जा रहा है।
https://shivira.com/category/smile-program/
आरएससीआरटीएक जमाने से मशहूर हवामहल रेडियो कार्यक्रम के आधार पर शिक्षा विभाग राजस्थान ने उदयपुर स्तिथ आरएससीआरटी को इस कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सुपुर्द की है। ज्यादा जानकारी आप इस लिंक पर प्राप्त कीजिये।
https://shivira.com/hawamahal-program-an-important-program-for-students-and-teachers/
रेडियो माध्यम।
विद्यार्थियों तक शैक्षणिक सामग्री पहुँच में रेडियो एक सशक्त माध्यम है। अब राजस्थान के विद्यार्थियों हेतु दूरदर्शन माध्यम से अतिशीघ्र शैक्षिक सामग्री सम्प्रेषण होगा।
अधिक जानकारी हेतु आप निम्नलिखित लिंक माध्यम से शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार का संदेश सुन सकते है-