आरोही अवरोही क्रम में संख्या जमाना सीखाना।
-डॉ देवेन्द्र शर्मा
जब हम बच्चों को गणित विषय का अध्ययन करवाते हैं तो बच्चों को संख्या ज्ञान सिखाना बहुत जरूरी हो जाता हैं। इसके बिना गणित का काम नही चल सकता। संख्या ज्ञान में बच्चों को आरोही अवरोही क्रम में संख्याओ को रखना सीखाना सभी कक्षाओ में बताया जाता हैं।
संख्या की मात्रा में फर्क हो सकता हैं पहली के विद्यार्थियों को 20 तक की गिनती की संख्याओ पर काम करना जबकि पाँचवी के बच्चों को हजार या दस हजार की संख्या पर कार्य करवाना होता हैं। हम सब यह काम करवाते हैं फिर भी बच्चे सही तरीके से नही सीख पाते तो आप निम्न तरीके अपनाइये।
बच्चों को स्तर के अनुरूप संख्या क्रम में जमाने को दे। जैसे पहली के बच्चों को 10,6,13,8 आदि जबकि 5 वीं के बच्चों को 1233,1244,1546,1768 जैसी संख्याओ को हल करने को दे।
बच्चों को कोई एक क्रम में ज़माना सीखा दे दूसरा क्रम उसका उल्टा होगा । बच्चों को या तो आरोही क्रम सिखाये या अवरोही।
बच्चों को संख्या जमाने के लिए कम मात्रा में संख्याए दे जैसे 5, 15, 10,12 एक बार में 4 या 5 से ज्यादा संख्या न दे अन्यथा बच्चे ज्यादा संख्या से भ्रम में पड़ जाते हैं।
बच्चों को एक लाइन में संख्याओ को लिखने के बाद छोटी बड़ी ढूढ़ने को दे वह संख्याओ को ढूंढ कर लिखने के बाद उसे प्रश्न वाले स्थान से काट दे ताकि बार बार गिनने से छुटकारा मिल जाएगा और उसे अब बची हुई संख्याओ में से छोटी या बड़ी संख्या ढूंढना होगी। यह क्रम लगातार चलने दे जब तक प्रश्न की सारी संख्याए खत्म नही हो जाती।
आप सवाल शुरू करे और प्रश्न की सभी संख्याओ को पढ़वाकर बच्चों से सबसे बड़ी या छोटी संख्या पूछे। इससे बच्चों की छोटी बड़ी संख्याओ की समझ विकसित होगी। उत्तर प्राप्त होने पर उस संख्या को काट दे फिर बच्चों से छोटी बड़ी संख्या पूछे । यही क्रम चलने दे। उनके प्राप्त उत्तर को लिखते जाए यह हो गया संख्याओ को आरोही या अवरोही क्रम में जमाना।
बच्चे संख्या को उत्तर में गलत जगह लिख देते है। कोई दाहिनी और से लिखना चालू कर देता हैं कोई प्रश्न के बीच में ही संख्याए लिख देते हैं यह भी ध्यान देवे।
बच्चों की संख्या कम होने पर ब्लैक बोर्ड पर बुलाकर सवाल करवाए । वह कहाँ गलती करता हैं आप को आसानी से पता लग जाएगा।
बच्चों को हजार सैकड़ा वाली संख्याओ को अच्छी पहचान कर के हल करने को दे उन्हें सैकड़े वाली और हजार वाली संख्या की जितनी अधिक जानकारी होगी सवाल उतना ज्यादा सही होगा ।
आप धैर्य से प्रयास करे बच्चे गलती करेंगे पर सीख़ जाएंगे।
जय भारत, जय राजस्थान, वन्देमातरम।
डॉ देवेन्द्र कुमार शर्मा