इन्सपायर अवार्ड मानक 2020 : विद्यार्थियों हेतु एक स्वर्णिम अवसर।
इन्सपायर अवार्ड की वर्ष 2008 में घोषणा हुई थी एवं इसका शुभारंभ 2010 में हुआ था। इन्सपायर अवार्ड का उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों के रुझान को विकसित करना था।
इस अवार्ड को कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों हेतु आरम्भ किया था। इसमें अलग अलग स्तर हेतु विद्यार्थियों को अलग अलग प्रकार से सहायता की जाती हैं।
इन्सपायर मानक अवार्ड 2019 के माध्यम से हम विद्यार्थियों को आम जीवन मे काम आने वाली कम लागत की व पर्यावरण के अनुकूल नई वस्तुओं, मशीनों, उपकरणों इत्यादि के बारे में विचार करने का अवसर दिया जाता है। इस अवार्ड हेतु कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी अपना आइडिया स्कूल के माध्यम से अपलोड कर सकते है।
आवेदन कैसे करें-
आवेदन हेतु स्कूल को स्वयम को निम्नलिखित वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
http://www.inspireawards-dst.gov.in/UserP/index.aspx
इस हेतु विद्यार्थियों से प्राप्त आइडिया को स्कूल अपने लॉगिन से अपलोड करेगी।
किनको पुरुस्कार मिलेगा-
15 अक्टूबर 2020 तक प्राप्त होने वाले आइडिया में से कुल एक लाख आइडिया को सेलेक्ट किया जाएगा। इन एक लाख विद्यार्थियों को 10,000/- प्रति विद्यार्थी राशि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार द्वारा दी जाएगी।
आइडिया के कुछ उदाहरण-
इन्सपायर अवार्ड में प्रस्तुत नॉमिनेशन में से कुछ नॉमिनेशन बहुत चर्चित रहे यथा ऑटोमेटिक टॉयलेट क्लीनिंग मशीन, सीढ़ी चढ़ने वाली बैसाकी, गैस सिलेंडर की सील निकालने का उपकरण, बोरी में किसानों द्वारा धान भरने में सहायक उपकरण इत्यादि। ये आइडिया सामान्य जीवन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण से सम्बंधित है
“इन्सपायर मानक” माध्यम से बच्चों के नवाचारी आइडिया को डवलप करने का एक प्रयास है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में निहित आइडिया को राष्ट्र व समाज हित में एक अवसर प्रदान करना है।
क्रमशः राज्य व राष्ट्र स्तर पर सेलेक्टेड आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए राजकीय स्तर पर विद्यार्थियों को समस्त प्रकार की मदद दी जाती है एवं उनके आइडियाज को परिष्कृत करने व पेटेंट हेतु भी प्रत्यक्ष सहायता प्रदान की जाती है।
इसमें निजी व राजकीय सभी संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते है। विस्तृत सूचना हेतु निम्नलिखित वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है-
http://www.inspireawards-dst.gov.in
कुछ सहायक बातें-
1. रचनात्मक सृजन विकसित करने का प्रयास। (creative thinking)
2. ऑब्जरवेशन बढाने के प्रयास।
3. हर साल एक मिलियन माइंडस को टच करने का लक्ष्य।
4. स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया को सपोर्ट करने के लिए।
5. इस अवार्ड के तहत पहले 5 हजार की राशि दी जाती थी अब 1 लाख विद्यार्थियों को 10 हजार की राशि सीधी उनके खातों में प्रदान की जाती है।
6. नेशनल लेवल पर एक हजार आइडिया को सलेक्ट किया जाता है।
7. सबसे अंतिम दौर में कुल 60 आइडिया सलेक्ट किये जाते है।
8. इन्सपायर अवार्ड के उद्देश्यों की सफलता हेतु सभी का सहयोग चाहिए।
9. हर स्कूल से 2 टॉप आइडिया को सलेक्ट करना है।
10. आइडिया एसेसमेंट के पैरामीटर। नवाचार, समाजोपयोगी, पर्यावरण के अनुकूल, वर्तमान मशीन से अधिक उपयोगी व कार्यदक्षता बढाना (efficiency), कोस्ट कम करने वाली तकनीक।
11. नेशनल लेवल पर सिलेक्ट होने वालों का 3 दिन से 7 दिन के लिए किसी हाई क्लास संस्था में प्रबोधन किया जाता है।
12. इन्सपायर अवार्ड कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रकार की प्रदर्शनी आयोजन होने से विभिन्न टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट्स, वैज्ञानिक, उद्योगपति, किसान, व्यापारी व आम नागरिक जुड़ते हैं।
13. नवाचारी विद्यार्थियों को आर्थिक के अलावा भी अनेक तरह के प्रोत्साहन मिलता है।