इंसपायर अवार्ड मानक 2020 हेतु आइडिया कैसे हो?
इंसपायर अवार्ड मानक 2020 हेतु आइडिया कैसे हो?
इंसपायर अवार्ड मानक 2020 हेतु आइडिया अपलोड का कार्य कक्षा 6 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है। इसमें निजी व सरकारी सभी प्रकार के विद्यार्थियों द्वारा आइडिया अपलोड किया जा सकता है।
इंसपायर अवार्ड में आइडिया अपलोड कैसे होता है?
इसके लिए विद्यार्थियों से संवाद करके उनसे प्राप्त आइडिया को 250-300 शब्दों में लिखकर पीडीएफ को स्कूल लॉगिन से अपलोड करना होता है। इसके लिए स्कूल को स्वयं को इंसपायर अवार्ड वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
इंसपायर अवार्ड की वेबसाइट कौनसी है?
इंसपायर अवार्ड मानक की अधिकृत वेबसाइट को आप निम्नलिखित लिंक से खोल सकते है-
http://www.inspireawards-dst.gov.in/
इसके अलावा यूट्यूब व गूगल पर अनेक प्रकार की सहायता व सामग्री उपलब्ध है।
आइडिया कैसे हो?
इंसपायर अवार्ड में उन सभी आइडिया को हम अपलोड कर सकते है जो सामान्य जिंदगी में आसानी लाने वाले हो, लागत कम करने वाले हो, पर्यावरण की रक्षा करने वाले हो, उत्पादकता बढ़ाने वाले हो, ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने वाले हो, रोगियों को आराम पहुचाने वाले हो….. इत्यादि।
आइडिया के कुछ उदाहरण?
इंसपायर अवार्ड में आइडिया के प्रकार या लिमिटेशन नही है। विद्यार्थियों को इसमे पूर्ण लिबर्टी प्राप्त है वे अपनी समझ व सोच से किसी भी नवाचार या सृजन वाले आइडिया को शिक्षक को प्रस्तुत करते है व शिक्षक उनकी सहायता करके आइडिया को अपलोड करवाते है।
गत वर्षों में अनेक प्रकार के आइडिया आये है जो कि स्मॉग, स्टब बर्निंग, विकलांग-अनुकूल सुविधाओं की कमी, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि, एक स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, मूल्यों के विकास इत्यादि से सम्बंधित थे।
विद्यार्थियों द्वारा गैस रिसाव को रोकने के लिए सुरक्षित स्टोव, एलपीजी गैस रिसाव डिटेक्टरों, ईंटों और भारी निर्माण सामग्री का आसानी से संचालन, स्मार्ट डिब्बे व उनकी स्वचालित सफाई, स्मार्ट व्हीलचेयर, घास काटने के लिए मशीनों को ले जाने में दैनिक वेतन भोगियों की मदद करने के लिए हाथ से बनी क्रेन, माता-पिता के लिए बच्चों के मोबाइल उपयोग पर नज़र रखने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन , झुकने वाले पंखे जो साफ करने में आसान होते हैं, स्टबल मैनेजमेंट सिस्टम, कंसंट्रेशन पेन ,स्मार्ट सिस्टम, ज्यूस मेकर, सस्ते सोलर सिस्टम जैसे अनगिनत आइडिया प्रस्तुत किये है।
आइडिया/परियोजना का चयन कैसे होता है?
आइडिया का चयन नवीनता, प्रयोज्यता, उपयोगकर्ता को होने वाले हित, पारिस्थितिकीय अनुकूलता, प्रौद्योगिकियों पर लाभ, समस्या निवारण में उपयोगिता इत्यादि आधारों पर किया जाता है।
आइडिया अपलोड करने की अंतिम दिनाँक क्या है?
इंसपायर अवार्ड मानक 2020 हेतु आइडिया अपलोड व स्कुल रजिस्ट्रेशन हेतु अन्तिम दिनाँक 15 अक्टूबर 2020 है।
अन्य महत्वपूर्ण लिंक
इंसपायर अवार्ड मानक 2020 सभी निजी/सरकारी विद्यालय, कक्षा 6 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों व अभिभावकों हेतु आवश्यक रूप से पठनीय
अंतिम दिनाँक 15 अक्टूबर 2020
इंसपायर अवार्ड- योजना की सम्पूर्ण जानकारी
https://shivira.com/inspire-award-manak-innovation-in-science-pursuit-for-inspired-research/
इंसपायर अवार्ड- आवेदन करने का तरीका
https://shivira.com/inspire-award-manak-2019-how-to-submit-students-idea/
इंसपायर अवार्ड- एक स्वर्णिम अवसर।
https://shivira.com/inspire-award-manak-2020-golden-opportunity-for-students/
इंसपायर अवार्ड-कुछ आइडिया उदाहरण मय चित्र