जन सूचना पोर्टल: अब सूचना होगी एक क्लिक पर उपलब्ध।
“जन सूचना पोर्टल अपनी तरह का पहला ऐसा प्रयास है जिसमें सरकार द्वारा वार्ड/पंचायत में क्रियान्वित सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करवाई जा रही है।”
जन सम्पर्क पोर्टल 13 सितंबर को 2019 को राजस्थान की जनता को समर्पित कर दिया। जयपुर के बिड़ला सभागार में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस पोर्टल को जनता के सुपुर्द कर दिया।जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आमजन को सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होगी जो सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) की मूल भावना से प्रेरित है इस पोर्टल के माध्यम से प्रथम चरण में प्रदेश के नागरिकों को 13 विभागों से जुड़ी सूचनाएं सरल भाषा में एक ही प्लेटफार्म पर मिलनी प्रारंभ हो गई है।जन सूचना पोर्टल 2019 पर 13 विभागों की 23 योजनाओं एवं सेवाओं की सूचना शुरुआत में शामिल की गई है ।
प्रथम चरण में ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग ,भू प्रबंध विभाग प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ,खान एवं भूविज्ञान विभाग ,जनजाति क्षेत्रीय विकास परिषद तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को शामिल किया गया है ।इन विभागों की जिन 23 योजना और सेवाओं को जन सूचना पोर्टल 2019 से जोड़ा गया है इस प्रकार हैं महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिकों से संबंधित जानकारी ,पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों की जानकारी, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की जानकारी, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की जानकारी ,राशन कार्ड धारकों की जानकारी सहकारी अल्पकालीन फसली ऋण 2019 के वितरण की जानकारी ,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन व तिलहन की खरीद की जानकारी ,शिक्षा विभाग के शाला दर्पण शाला दर्शन की सूचनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों की जानकारी ,श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी , स्टेट रेजिडेंट डाटा रिपोर्सीट्री कार्ड धारकों की जानकारी, गिरदावरी की नकल, विद्युत उपभोक्ता एवं आवेदनों से संबंधित जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रें में खुले में शौच मुक्त लाभार्थियों की जानकारी, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना की जानकारी ,सूचना का अधिकार की जानकारी ,उचित मूल्य की दुकानों की जानकारी , राजस्थान कृषि योजना-2019 के लाभार्थियों की जानकारी , विशेष योग्य जनों के लाभार्थियों की जानकारी ,पालनहार योजना एवं लाभार्थियों की जानकारी, ईमित्र कियोस्क की जानकारी तथा वन अधिकार अधिनियम की जानकारियां इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
राजस्थान में आमजन को सरकारी विभागों से जुड़ी सूचनायें व्यापक रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन सूचना पोर्टल 2019 ( Rajasthan Jan Soochna Portal 2019 ) शुरू हो गया है। इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने तैयार करवाया है।
इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए इस पोर्टल को निम्नानुसार काम मे लिया जा सकता है।1. आप google के play store पर जाकर Jan soochna सर्च करके एप को डाउनलोड कर सकते है। यह एप सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार द्वारा तैयार किया गया है। यह मात्र 4.3 MB मैमोरी इस्तेमाल करता है।2. आप सीधे ही निम्नलिखित लिंक पर जाकर भी सूचना प्राप्त कर सकते है –
jansoochna.rajasthan.gov.in
उपरोक्तानुसार आप पोर्टल से लिंक होकर विभिन्न विभागो से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभी इस पर काफी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है। भविष्य में इस पर सभी विभाग व अधिकाधिक जानकारी मिलने लगेगी व जनता को दैनिक जीवन मे बहुत सहूलियत मिलेगी।