प्रवेशोत्सव नामांकन वृद्धि कार्यक्रम 2019
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य
1. संविधान में 14 वर्ष तक के सभी बालक/बालिकाओं को निःशुल्क एवम अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य की प्राप्ति करना एवं निःशुल्क एवम अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों की प्राप्ति सुनिश्चित करना।
2. नई सत्र में स्कुलों के नामांकन बढ़ोतरी के साथ अनामांकित व ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के चरण
1. 26 अप्रैल से 9 मई 2019
2. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद
महत्वपूर्ण तिथियां
1. 26 अप्रैल से 9 मई: प्रवेशोत्सव प्रथम चरण।
2. 08 मई 2019: स्थानीय/समान परीक्षा परिणाम।
3. 09 मई 2019: बाल सभा, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक। इसमें अध्यक्षता किसी बालक से करवानी है।
4. 01 मई 2019: नवीन सत्र आरम्भ, बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को अस्थाई प्रवेश।
5. जून 2019: पूरक परीक्षा आयोजन।
6. 26 अप्रैल 2019: शिक्षा उत्सव आयोजन।
प्रवेशोत्सव कार्ययोजना के मुख्य बिंदु।
1. 1 मई को बोर्ड परीक्षा देने वालों का अस्थाई प्रवेश दिलवाना। पांचवी, आठवी व 10 वीं बोर्ड के विद्यार्थियों हेतु।
2. समस्त पीईईओ द्वाराअपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों की अंतिम कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को उसी परिक्षेत्र की राजकीय स्कूल में प्रवेश दिलवाना।
3. पंचायत स्तर पर 0 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों/ बच्चों का रिकॉर्ड तैयार करना। 3 से 5 के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र से एवम 05 से 18 वर्ष तज के बच्चों को राजकीय विद्यालय से जोड़ना।
4. यदि कोई विद्यार्थी जो पिछले सत्र में 45 दिवस या अधिक दिवस तक अनुपस्तिथ रहा हो तो उसे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में आयुवर्ग आधार पर पुनः विद्यालय से जोड़ा जाए।
5. किसी भी राजकीय स्कूल के नामांकन में अप्रत्याशित कमी आने पर नियमानुसार कार्यवाही।
6. सूचना प्रेषण हेतु निम्न प्रपत्र/ अभिलेख-
– ग्रामवार/ विद्यालयवार सर्वेक्षित बालक-बालिकाओं की सूची।
– विद्यालयवार जोड़े गए बालक-बालिकाओं से सम्बंधित सूची।
-श्रेणीवार प्रवेशित बालक/बालिकाओं का संख्यात्मक विवरण।
– श्रेणीवार प्रवेशित बालक/बालिकाओं का तुलनात्मक विवरण।
– हाउस होल्ड सर्वे प्रपत्र- 1 विद्यालय से बाहर (OsOS) बच्चों की सूचना।
7. हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित समस्त 0 से 18 वर्षीय को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
8. आंगनवाड़ियों व राजकीय विद्यालयों में प्रवेश योग्य समस्त बालक-बालिकाओं का विवरण प्रपत्र-1 के अनुसार शाला दर्पण पर OsOS मॉड्यूल में प्रविष्ट किया जाएगा।
9. House Hold सर्वे के पश्चात स्कूल जाने योग्य को नामांकित के बाद Condensed Course/ Bridge Course के माध्यम से विशेष शिक्षण करवाकर आयुअनुरूप कक्षा में प्रवेश।
10. विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यालय में उपलब्ध सुविधा व राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं यथा- ट्रांसपोर्ट वाउचर, लेपटॉप योजना, गार्गी पुरुस्कार, साइकल योजना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक इत्यादि का प्रचार करना।
11. विद्यार्थियों से हस्तनिर्मित ” विद्यालय नामांकन आमंत्रण पत्र” बनवाना व समाज मे प्रेषित करना।
12. स्कूल फीडर (कैचमेंट) एरिया में जागरूकता रैली, प्रभात फेरी, नामांकन मार्च, चौपाल, मोहल्ला बैठक आदि का आयोजन।
13. पंचायत के प्रमुख स्थानों यथा- पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र, कृषि सेवा केंद्र, धार्मिक स्थल, चौपाल, बस स्टैंड आदि पर चिन्हित व नामांकित/अनामांकित बच्चों की सूची चस्पा कर जाग्रति लाना।
14. कक्षा 6,7,9 व 11 की वार्षिक परिणाम घोषणा व प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरण दिनाँक 08-05-2019
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
1. श्रेष्ठ कार्य करने वाले संस्था प्रधान व शिक्षकों का अलग-2 स्तर पर सम्मान। प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर 5 शिक्षकों का सम्मान। प्रत्येक ब्लॉक में सर्वाधिक नामंकन वाले 2 उमावि, 1 मावि, 1 उप्रावि व 1 प्रावि को सम्मानित किया जाएगा।
2. शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के शिक्षक, अधिकारी , कार्मिक व अभिभावकों के सहयोग के साथ ही ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, महिला व बाल विकास विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों का महत्वपूर्ण योगदान।
3. शतप्रतिशत नामांकन , ठहराव व शून्य ड्रॉप आउट वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने हेतु ” उजियारी पंचायत”के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा।
4. अन्य विभागों के अधिकारियों यथा बीडीओ, सीडीपीओ, प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ना।
5. प्रथम चरण के सर्वे के अंतिम दिन दिनाँक 09-05-2019 को समस्त विद्यालयों द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थान पर बाल सभा का भव्य आयोजन।
नोट- उपरोक्त आलेख एक गाइडलाइन मात्र है। यह अखबार व अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी का संग्रह है। निवेदन है कि किसी भी संशय पर आप विभाग के आदेश को देखे। इस लेख को नियमित रूप से अपडेट किया जायेगा।