शाला दर्पण पंचांग: शाला दर्पण पर करणीय कार्यो का वार्षिक कार्यक्रम।
शाला दर्पण पंचांग
शाला दर्पण : स्कूल शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण पोर्टल।
“शाला दर्पण पोर्टल” राजस्थान राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की अयन्त महत्वपूर्ण ऑनलाईन सूचना
प्रणाली है, जिसके माध्यम से सीधे विद्यालय द्वारा सूचनाएं अपलोड/अपडेट की जाती है, जिनका विभिन्न उदेश्यों हेतु व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाता है।
स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर समयानुसार सूचना अपडेट हेतु विद्यालय स्तर पर अपडेटेश हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए है।
“शाला दर्पण पंचांग” की आवश्यकता
शाला दर्पण पोर्टल पर कुछ विद्यालयों द्वारा डाटा फीडिंग में विलम्ब/लापरवाही अथवा पर्यवेक्षणीय उदासीनता के कारण उपलब्ध समेकित डाटा रिपोर्ट की विश्वसनीयता प्रभावित होती है तथा साथ ही विद्यालय एवं शालायर्पण हेल्प डेस्क पर भी अनावश्यक कार्यभार में वृद्धि होती है। उपर्युक्त स्थिति के मद्देनजर शालादर्पण पोर्टल पर समयबद्ध व परिशुद्ध डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने हेतु “शाला दर्पण पंचांग” की आवश्यकता अनुभूत की गई है।
शाला दर्पण पंचांग
शाला दर्पण पंचांग के माध्यम से सत्र 2020-21 हेतु माहवार किये जाने अपडेशन कार्यों की पूर्ण जानकारी मय उत्तरदायी अधिकारी/कार्मिक सहित प्रदान की गई है।
इस पोर्टल में अपडेशन कार्य हेतु उत्तरदायित्व निर्धारण हो जाने से विभाग को परिशुद्ध समेकित सूचना प्राप्ति हो सकेगी।



